छत्तीसगढ़ से चुने गए राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने ट्वीट कर मोतीलाल वोरा के निधन की दी गलत जानकारी, बाद में ट्वीट भी किया डिलीट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के स्वास्थ्य में है सुधार

रायपुर. दो दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है. छग से राज्यसभा सांसद चुने गए केटीएस तुलसी ने ट्वीट कर दिया कि मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है, जबकि श्री वोरा का इलाज अभी चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है.

राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने उस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया है.
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ और देश में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा हैं और वे गांधी परिवार के करीबी हैं. कांग्रेस संगठन में उनका कद काफी बड़ा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!