छग लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 18 अक्टूबर से आयोजित होनी थी परीक्षा, क्या रही वजह, पढ़िए…

बिलासपुर. छग हाईकोर्ट बिलासपुर की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते छग लोक सेवा आयोग यानी सीजी पीएससी की मेंस परीक्षा पर रोक लगा दी है. यह परीक्षा इसी माह 18 अक्टूबर से आयोजित होनी थी.

दरअसल, 9 फरवरी 2020 को सीजी पीएससी की प्री एग्जाम हुई थी. इसमें 8 सवालों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी. पीएससी ने मॉडल आंसर में जो उत्तर दिए थे, उसे संशोधित मॉडल आंसर में गलत बताया था. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए सीजी पीएससी मेंस की परीक्षा पर रोक लगा दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!