मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार्जिंग करते वक्त हुई थी चोरी, मोबाइल को बेचने की फिराक में था आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय दास मानिकपुरी है, जो नैला के भाठापारा वार्ड 2 का रहने वाला है.
चाम्पा पुलिस के मुताबिक, जांजगीर निवासी भूपेंद्र सिंह ने एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया है. अस्पताल के पेइंग वार्ड में मोबाइल को चार्ज करके कुछ देर के लिए टहलने गया था, तभी किसी अज्ञात शख्स ने मोबाइल को पार कर दिया.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. इस बीच पता चला कि चाम्पा के स्टेशन के पास एक शख्स, मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हो गया.
चाम्पा पुलिस ने आरोपी अजय दास मानिकपुरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!