शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक बासीन गांव का रहने वाला है.
पुलिस ने बताया कि युवक नंदराम अजगळे बासीन गांव में कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का काम करता था. युवती का आरोप है कि प्रशिक्षण लेने के दौरान वह युवक के संपर्क में आई और आरोपी नंदराम अजगळे ने युवती के साथ 19 जून 2019 को शारीरिक संबंध बनाया.
आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. युवती का आरोप है कि शादी करने के लिए बोलने पर आरोपी के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती थी.
पीड़िता ने डभरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद डभरा पुलिस ने आरोपी युवक नंदराम अजगळे को धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

Related posts:

error: Content is protected !!