धारदार हथियार लहराते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने लोहे के धारदार हथियार को लहराते युवक को गिरफ्तार किया है. मामला गतवा गांव का है. आरोपी का नाम तुकाराम साहू ( 21 वर्ष ) है. मामले में पुलिस ने 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
पुलिस को सूचना मिली कि गतवा गांव में एक युवक, लोहे का धारदार हथियार को रखकर लहरा रहा है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक तुकाराम साहू को पकड़कर थाने लेकर गई. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!