बाइक से गिरकर युवक घायल, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया. घायल युवक का नाम रामनारायण साहू है, जो सिलादेही गांव का रहने वाला है. युवक के सिर और सीने पर चोट आई है.

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और घायल युवक को बिर्रा अस्पताल लेकर गई. यहां चोट गंभीर होने पर बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया.

घायल युवक को मदद पहुंचाने आरक्षक दिनेश चौहान, कुलदीप खूंटे और चालक दिलीप कुर्रे का योगदान रहा.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/DS50PVjBBTQ”]



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!