‘मन की बात’ कार्यक्रम से ऑल इंडिया रेडियो को 6 साल में हुई 30 करोड़ रुपये की कमाई

एक आरटीआई के जवाब के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से ऑल इंडिया रेडियो को इसके प्रचार पर खर्च के मुकाबले 4 गुना अधिक कमाई हुई है. जवाब के मुताबिक, विभिन्न माध्यमों के ज़रिए इस कार्यक्रम के प्रचार पर 7.29 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि पिछले 6 साल में इससे एआईआर ( ऑल इंडिया रेडियो ) को 30.28 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
आपको बता दें, पीएम मोदी ने 2014 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी.
अभी 25 अक्टूबर को ‘मन की बात’ का 70वां एपिसोड प्रसारित हुआ था.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!