नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

आजकल बाजार में नकली इंजन ऑयल का काला धंधा खूब चल रहा है। इसे बनाने में बहुत ही घटिया तेल और रद्दी सामान का इस्तेमाल किया जाता है। धोखेबज लोग इसकी पैकिंग को बिल्कुल असली ब्रांड्स जैसा बना देतें हैं जिससे आपको फर्क पता न चलें। यहां बताए गए तरीकों से आप नकली Engine Oil पहचान सकते हैं।

 



पैकेजिंग को ध्यान से देखें
डिब्बे पर लिखे शब्दों की स्पेलिंग चेक करें। अगर प्रिंटिंग धुंधली है और अक्षर टेढ़ें-मेढ़े हैं या लेबल ठीक से नहीं चिपका है तो समझ लीजिए की दाल में कुछ तो काला है। असली ब्रांड्स के डिब्बों पर पर चमकीला होलोग्राम, मुहर या QR कोड होता है जिसे स्कैन किया जा सकता है। अच्छा क्वालिटी के इंजन ऑलय पर ISO Certified मार्क होता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

तेल का रंग और गाढ़ापन चेक करें
हर अच्छे इंजन ऑयल का एक खास रंग और चमक होती है। नकली ऑलय का कलर अक्सर बहुत ही ज्यादा गहरा या जरूरत से ज्यादा हल्का दिखाई देता है। यह देखने में थोड़ा मटमैला भी लग सकता है। असली तेल एक समान गाढ़ा होता है और अगर Engine Oil पानी की तरह पतला लग रहा है या फिर बहुत ज्यादा चिपचिपा और गाढ़ा है तो समझें कि यह नकली है।

तेल की गंध पहचानें
असली इंजन ऑयल में हल्की और साफ Petroleum जैसी महक आती है जो बहुत तेज नहीं होती। अगर तेल से बहुत तेज केमिकल जैसी गंध आए या कुछ जलने जैसी अजीब महक लगे तो समझ जाएं कि यह नकली है और इसे बनाने में केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

कीमत का अंतर
अगर कोई नामी ब्रांड का Engine Oil बाजार से बहुत सस्ते दाम पर मिल रहा है तो समझ जाएकि कि कुछ गड़बड़ है। असली और अच्छी क्वालिटी के तेल की एक तय कीमत होती है क्योंकि उसे बनाने में अच्छे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। नकली ऑलय बनाने वाले ग्राहकों को फंसाने के लिए उसे बहुत कम दाम में बेचते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!