उत्तरप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से टकराई गाड़ी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 4 लोग घायल

उत्तरप्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शेरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. सभी एक ही परिवार के हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. चारों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे. पुलिस ने मृत 4 लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिजन, सदमे में है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!