कचहरी चौक पर सज गया ‘बिहान बाजार’, खरीददारी करने लोगों की जुट रही भीड़, गोबर से बनाए गए दीये बने आकर्षक के केन्द्र

जांजगीर-चांपा. जिले के कचहरी चौक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) धनतेरस से शुरू हो गया, जो दीपावली पर्व तक चलेगी। बिहान बाजार में पहले ही दिन स्व सहायता समूह के द्वारा लगाए गए उत्पादों को लेकर नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में बिहान बाजार लगाया गया है। जिसमें जिले की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी, गोबर के दिए, सुगन्धित अगरबत्ती, धूपबत्ती, कोसा के कपड़े, फिनायल, फाइल कवर, आदि सामग्री को विक्रय किया जा रहा है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज सिंह के द्वारा नगरीय निकाय के स्व सहायता समूहों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। 55 सौ दिए बनाए गए थे, जिन्हें एक ही दिन में समूह के द्वारा बेचा गया है।
रंगबिरंगे दीये से सजी प्रदर्शनी
बिहान बाजार में पहुंचने वाले लोगों के लिए गोबर से बनाए गए दिए को देखने एवं जानने की जिज्ञासा हुई। नैला निवासी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने गोबर से बनाए गए दिए को खरीदा। साथ ही समूह के द्वारा बनाई गई अगरबत्ती भी ली। इस दौरान उन्होंने समूह को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से समूह के द्वारा बनाए गए दिए काबिलेतारीफ है। इसी तरह से केरा रोड निवासी सूरज यादव ने कहा कि बिहान बाजार जांजगीर में पहली बार लग रहा है। जिसमें मिट्टी, गोबर के रंगबिरंगे दिये देखने मिल रहे है। साथ ही हवन-पूजन के लिए छैना (कंडा) भी मिल रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मल जांजगीर स्व सहायता समूह की महिलाएं द्वारा मिट्टी, गोबर से बनाए गए आकर्षक सुंदर दीये, मूर्तियां, पूजन सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।
इसी तरह से जय मॉ मौली दाई स्व सहायता समूह नवापारा, सरस्वती स्व सहायता समूह पेंड्री द्वारा कोसा के कपड़ों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना हुआ। जनपद पंचायत नवागढ़ के प्रगतिशील स्व सहायता समूह पेंड्री एवं छग मछुवारा स्व सहायता समूह गोद के द्वारा फिनायल का विक्रय किया जा रहा है।
समूह की महिलाओं का कहना था कि दीपावली त्योहार में लोग आ रहे है। एक ही छत के नीचे इस तरह से बिहान बाजार लगाने का मौका मिला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक देशी सामानों को खरीदने की अपील की।



error: Content is protected !!