ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति विराजित’’

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देषन में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्कूल प्रागंण में स्थित श्री बजरंग बली मंदिर में बैदिक मत्रोच्चारण से स्थापित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर पंडित राकेश तिवारी के द्वारा विधिवत पूजन कार्य किया गया.

 



श्री गणेश जी के मूर्ति पूजन में स्कूल के तरफ से योगेश उपाध्याय, ऋषभ अग्रवाल व समस्त एडमिन स्टॉफ व संस्था के कक्षा- नर्सरी से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति थे, साथ ही संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने श्री गणेश जी के पूजन कार्यक्रम में श्री गणेश जी जय, गजानंन्द स्वामी की जय, लम्बोदर स्वामी की जय व जय गणेश जय गणेश का जयकारा लगाया व समस्त छात्र-छात्राओं ने गणेश जी की स्तुति वंदना व आरती किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

विधिवत पूजन कार्यक्रम समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। विधि सम्मत पूजनोत्सव के उपरांत कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की विद्यालय परिवार की उपस्थिती रही। इस कार्यक्रम में समस्त सहयोगी स्टॉफ की महती भूमिका रही।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!