जांजगीर-चाम्पा. 12 अक्टूबर 2019 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर को सी.बी.एस.ई. की १० वीं तक की मान्यता प्रदान की गई थी, जिसका (मान्यता क्र.3330362) है तत्पश्चात हाई स्कूल से हायर सेकण्ड्री कक्षाओं के लिए आवेदन किया गया, जिसका आज 27 नवंबर 2020 को सी.बी.एस.ई. से कक्षा १- १२वीं तक की मान्यता प्रदान किया गयी।
इस उपलब्धि के लिए संरक्षक राममूर्ति अग्रवाल, श्रीमती पुष्पादेवी अग्रवाल, चेयरमेन आलोक अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती संध्या आशीष अग्रवाल, श्रीमती प्रणिता अग्रवाल, श्रीमती बबीता विष्णु धानुका, श्रीमती नीतु अमित अग्रवाल, श्रीमती अनीता शम्भू पालीवाल, सी.ए. गोपाल व सी.ए. कीर्ति अग्रवाल, संजय सिंह, रीतिक अग्रवाल, कु. आस्था अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल कु. रोषैल अग्रवाल एवं कु. सृष्टि सिंह व विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह व समस्त शिक्षकगण, स्टाफ व पालकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतराई बिलासपुर की ओर से प्रवीण अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, आकाश अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती श्रुति गुप्ता द्वारा बधाई व शुभकामनांए दिया गया।
विदित हो कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर को 21 सेंचुरी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने सी.बी.एस.ई. हाई स्कूल से हायर सेकण्ड्री कक्षाओ के लिए मान्यता प्राप्त होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुऐं बताया की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर का प्रारंभ 12 फरवरी 2016 को बसंतपंचमी के अवसर पर किया गया था एवं
4 अप्रैल 2016 से अपने सत्र की शुरूआत की थी, तब से लेकर आज तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए शिक्षा के साथ-साथ अनेकानेक क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ने मे सफल रहा है एवं सत्र 2018-19 में षिक्षा को अग्रणी स्तर पर पहुंचाने हेतु संस्था प्रबंधन द्वारा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली से मान्यता हेतु आवेदन किया गया था,
जिसके तारतम्य में सर्वप्रथम जिला स्तर एवं राज्य स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्तकर एवं सी.बी.एस.ई. द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम व मापदण्ड़ों को पूरा करते हुए साथ ही प्रशिक्षित शिक्षक, कम्प्यूटर लैब, लाईब्रेरी, प्रयोगशाला लैब एवं खेल का मैदान तथा अन्य क्रियाओं को पूरा करते हुए सी.बी.एस.ई. हाई स्कूल से हायर सेकण्ड्री कक्षाओं के संचालन हेतु आवेदन किया गया।
उपरोक्त आवेदन के आधार पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा जांच की गई जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को गुणवत्ता एवं सी.बी.एस.ई. के मापदण्डो में सही पाया गया एवं आगे भी स्कूल का संचालन सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम एवं उनके मापदण्ड़ एवं निर्देशन में किया जायेगा।
स्कूल के चेयरमेन आलोक अग्रवाल द्वारा सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त होने पर सभी शिक्षकों, स्टाफ, पालकों तथा समस्त विभागों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. साथ ही यह कहा कि शिक्षा के स्तर में निरंतर वृद्धि करने हेतु हर संभव प्रयास किये जाते रहेगें तथा एक नया आयाम स्थापित किया जायेगा।