Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से हमला करने वाले आरोपी भोलाशंकर कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने टंगिया को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भोला शंकर कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 109 (1), 331 (7) के तहत कार्रवाई की है. घायल महिला निर्मला कश्यप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

दरअसल, महिला निर्मला कश्यप, घर में अकेली थी, जमीन विवाद को लेकर आरोपी भोलाशंकर कश्यप ने महिला के सिर में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. उसी समय उसका पति विशाल कश्यप भी घर आया तो आरोपी ने उसके ऊपर भी टंगिया से हमला करने की वजह से हाथ में चोट आई है. घायल महिला को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

इधर, पुलिस ने जमीन विवाद की वजह से टंगिया से हमला करने वाले आरोपी भोलाशंकर कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!