‘ग्लोबल चौक‘ और सड़क चौड़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, राजधानी के नागरिकों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर जाने के मुख्य मार्ग में नवनिर्मित ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने पैदल घुमकर चौक और नवनिर्मित दुकानों का अवलोकन किया और यहां के सौन्दर्यीकरण कार्य की तारीफ की। इन कार्यों की लागत 3 करोड़ 28 लाख रूपए है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित सभी 47 दुकानदारों को नवनिर्मित दुकानों की चाबी सौंपी और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए देवेन्द्र नगर चौक से एक्सप्रेस-वे तक दूरी के मार्ग का चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण (बी.टी.रोड) किया गया है।
नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा मिलकर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों के लिए 47 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा चौक सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, विद्युतीकरण, नाली व सड़क निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण से यहां की बढ़ती ट्रैफिक दबाव से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायकगण सर्वश्री कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!