इंस्पायर योजना छात्रवृत्ति के लिए कटआफ 83.8 प्रतिशत, ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर तक

रायपुर. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा बेसिक साईंस में उच्च अध्ययन के लिए इंसपायर योजना छात्रवृत्ति के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान संकाय के टॉप एक प्रतिशत विद्यार्थियों से चयन किया जाता है। वर्ष 2020 में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप एक प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए कटआफ मार्कस-419 (83.8 प्रतिशत) हैं। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंसपायर योजना छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए 419 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in से एडवाईजरी नोट डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए भारत सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पोर्टल www.online-inspire.gov.in का उपयोग करें।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!