आपदा प्रबंधन : पीड़ितों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे 11 प्रकरणों के 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत कवर्धा जिले के पण्डरिया तहसील के ग्राम सेन्दुरवार में श्रीमती सवनी बाई और ग्राम पोलमी के श्री ठाकुराम की मृत्यु पानी में डूबने से तथा ग्राम केशलीगोड़न के सूरज की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम कड़कड़ की श्रीमती सुखमत बाई की मृत्यु सांप के काटने से, ग्राम रणवीरपुर के संदीप कुमार सिन्हा की मृत्यु पानी में डूबने और बाडे़ला तहसील के ग्राम बोदलपानी के फूलसिंह की मृत्यु मधुमक्खियों के काटने से हो जाने पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहयता स्वीकृत की गई है।
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत जशपुर जिले के विकासखण्ड पत्थलगांव के ग्राम घरजिलयाबधान के राजू राम, विकासखण्ड बगीत्ता के ग्राम हुकराकोना निवासी विजय राम, सर्पदंश से होने पर तथा विकासखण्डक बगीचा के ग्राम सरडीह के महादेव और ग्राम भादू के बोलवाराम की मृत्यु बिजली गिरने से और ग्राम कलिया के लक्ष्मणराम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के पीड़ित परिवारों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!