जिला पंचायत सदस्य पर हमला, रायपुर के अस्पताल में भर्ती, अज्ञात लोगों ने किया हमला

धमतरी. मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से वापस लौट रहे धमतरी के जिला पंचायत सदस्य गोंविद साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है. हमले से जिला पंचायत सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि गोंविद साहू अपने गांव गुजरा के लोगों के साथ साहू समाज की आराध्य माता कर्मा की मूर्ति लाने मध्यप्रदेश के भेंड़ाघाट गए थे. वे मूर्ति लेकर जब वापस लौट रहे थे, तब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ बाॅर्डर के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया.
जिला पंचायत सदस्य अभी बेहोशी की हालात में है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!