गोबर के दीयों को मिली विदेशों में पहचान, मुख्यमंत्री मिले हुनरमंद महिलाओं से

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन महिलाओं से मुलाकात की जिनके द्वारा गोबर से बनाए दीयों, वंदनवार, शुभ-लाभ, वॉल हैंगिंग इत्यादि ने न केवल प्रदेश में बल्कि देश के बाहर भी छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाई है।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शुध्द गोबर से बने वंदनवार और दीये भेंट भी किए। महिलाओं द्वारा दी गई भेंट को मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह से स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
संस्था की संचालिका श्रीमती निधि चन्द्राकर ने जब मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने देश के बाहर भी दीये और वंदनवार भेजे हैं तो वे बहुत खुश हुए। उनकी मेहनत की सराहना की और आशीर्वाद दिया ऐसे ही अच्छा काम करते रहिए।
महिलाओं की हुनरमंदी देखकर मुख्यमंत्री जी ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं आपने गोधन से बने उत्पादों को देश के बाहर पहचान दिलाई जो काबिले तारीफ है।
संस्था की सभी महिलाएं श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती शशि, श्रीमती मनीषा और श्रीमती पिंकी मुख्यमंत्री से मिलकर काफी उत्साहित नजर आईं। इन महिलाओं ने बताया उन सबको बहुत अच्छा लगा जब उन सबको प्रदेश के मुख्यमंत्री का इतना स्नेह और आशीर्वाद मिला। अब वे दुगने उत्साह से काम करेंगी।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!