महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की. डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है.
उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही.
अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियो डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!