छत्तीसगढ़ में आगामी रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए विभिन्न बांधों और जलाशयों से पानी दिया जाएगा, सिंचाई के लिए रखा गया इतना लक्ष्य…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए विभिन्न बांधों और जलाशयों से पानी दिया जाएगा. जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

 



रबी सीजन में सिंचाई बांधों और जलाशयों से लगभग दो लाख सोलह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जल आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

जल संसाधन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक्शन प्लान तैयार करने और संबंधित इलाकों के किसानों को इसकी जानकारी देने को कहा है, ताकि किसान रबी फसल के लिए बीज-खाद के इंतजाम के साथ ही अन्य आवश्यक तैयारी कर सकें.
अधिकारियों ने बताया कि खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए जलापूर्ति के बाद राज्य के बांधों और जलाशयों में औसतन बयासी दशमलव आठ-छह प्रतिशत जलभराव है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!