जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने जाति मामले की याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ली, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी

बिलासपुर. जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है.



अमित जोगी ने अपने खिलाफ चल रहे जाति मामले में जांच को रोकने की मांग की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है.
राज्य सरकार की जाति छानबीन समिति के संशोधन और अपने खिलाफ चल रही जाति संबंधी जांच को रोकने की अमित जोगी ने मांग की थी.
मामले में राज्य सरकार की ओर से राजीव धवन ने की पैरवी करते हुए सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इसी तरह की याचिका हाईकोर्ट में लम्बित है, जिसमें पिता, पत्नी और अमित जोगी ने खुद याचिका दायर की है.
लिहाज़ा, सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी की याचिका चलने योग्य नहीं है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से अमित जोगी ने याचिका वापस ले ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud FLW : बिर्रा में मृत महिला का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, पंचायत सचिव की तलाश जारी, जांच में कई और आएंगे राडार में, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में, SP ने कहा...

error: Content is protected !!