मध्यप्रदेश उपचुनाव : 19 सीटों पर जीती बीजेपी, 9 पर कांग्रेस का कब्जा, इमरती देवी चुनाव हारीं, मप्र में बनेगी बीजेपी सरकार

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है.
इसी के साथ अब शिवराज सरकार पहले से भी मजबूत स्थिति में आ गई है. अब पूरे कार्यकाल में सत्ता का गणित बिगड़ने की टेंशन नहीं रहेगा, वहीं उपचुनावों में जीतकर सत्ता में वापसी का सपना देख रहे कमलनाथ को पराजय का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों को ही जीतने में कामयाब रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मध्‍य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी उम्‍मीदवार इमरती देवी, अपने ही रिश्‍तेदार सुरेश राजे से उप चुनाव हार गई हैं. इमरती देवी, डबरा व‍िधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ रही थी और यह मध्‍य प्रदेश के सबसे चर्चित सीट रही.

इमरती को हराने वाले उनके ही समधी कांग्रेस के सुरेश राजे हैं. इमरती देवी, उन पूर्व विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) का दामन थाम लिया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!