रोगदा में नवीन धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया विधायक नारायण चंदेल ने, ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया

जांजगीर-चाम्पा. देवउठनी एकादशी त्यौहार के अवसर पर जांजगीर-चाम्पा विधान सभा के ग्राम रोगदा में नवीन धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ.
देवउठनी एकादशी के दिन शाम को विधायक श्री चंदेल, अपने साथियों के साथ ग्राम रोगदा पहुंचे. ग्राम की सीमा पर श्री चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने फूल-माला, आतिषबाजी, बैण्डबाजा व किर्तन मण्डली के साथ भव्य स्वागत किया, वहीं अनेक घरों के सामने ग्राम की माताओं, बहनों, महिलाओं ने आरती उतारकर व पुश्पवर्शा कर श्री चंदेल का अभिनंदन किया।
श्री चंदेल ने स्नेह पूर्व एवं आत्मीय स्वागत के लिए भी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे रोगदा गांव का पैदल घुमकर क्षेत्रीय विधायक श्री चंदेल ने भ्रमण किया तथा आम जनता को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। ग्राम के विभिन्न चौक पर बड़ी संख्या में किसान, नवजवान, महिलाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। इन सभी स्थानों पर किसानों ने धान की बाली व पुष्प भेटकर धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ कराने के लिए क्षेत्रिय विधायक का भावभीनी स्वागत किया।
यहां विधिवत रूप से पूजा-अर्चनाकर, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल श्रीफल तोड़कर इस नवीन धान खरीदी केन्द्र का भूमिपूजन किया।
विधायक श्री चंदेल ने धान खरीदी केन्द्र पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से कहा कि यह धान खरीदी केन्द्र ग्राम रोगदा की बहुत पुरानी मांग थी, वह आज साकार हो रहा है। उन्होंने नवीन धान खरीदी केन्द्र के लिए सभी नागरिकों को बधाई दी तथा देवउठनी एकादषी की भी बधाई दी। उन्होंने उपस्थि नागरिकों को सम्बांेधित करते हुए कहा कि ग्राम रोगदा में आने वाले समय में जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, जनपद सदस्य रमेष कष्यप, सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई साहू, पुनीराम साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीष कष्यप, बालकरामजी, महामंत्री समर्थ सिंह, निरंजन कोषले, गोपी यादव, देवेन्द्र यादव, अनंदराम कष्यप, सियाराम साहू, नकूल कष्यप, छतराम साहू, हेमलाल साहू, झामलाल कष्यप, गंगाराम कर्श, सुरेष साहू, मुरारी साहू, रामखिलावन कष्यप, चकराम कष्यप, महेन्द्रपाल, सखाराम साहू, धाराषिव सरपंच भईयाराम यादव, षिवनंदन कुमार साहू, सम्पत लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोगदा व ग्राम धाराषिव, ग्राम हिरागढ़, ग्राम सिउड़ तथा आस-पास के किसान, नागरिकगण उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि यहां नवीन धान खरीदी केन्द्र की मांग बहुत पुरानी मांग थी । यहां के किसानों का प्रतिनिधिमण्डल श्री चंदेल से ग्राम रोगदा में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने का ज्ञापन सौंपा था जिस पर क्षेत्रिय विधायक श्री चंदेल ने आष्वासन दिया था, जिसपर इस क्षेत्र के किसानों का सपना अब साकार हुआ है।



error: Content is protected !!