Sheorinarayan-Rahod Blade Attack : राहौद के बड़े नाला के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 2 लोगों ने ब्लेड से युवक पर किया हमला, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद के बड़े नाला के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 2 लोगों ने युवक जानू पटेल के ऊपर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने मामले में ब्लेड से हमला करने वाले राजू देवांगन और आकाश धोबी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, पकरिया गांव के राजमिस्त्री जानू पटेल ने बताया कि वह काम ढूंढने कोरबा गया था. वहां से वापस आते समय राहौद के केराबारी चौक बड़े नाला के पास पहुंचा था कि पकरिया गांव के राजू देवांगन और आकाश धोबी ने आकर शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे, जिसे रुपए देने मना कर दिया. इस आरोपियों ने मारपीट कर राजू देवांगन ने ब्लेड से हमला कर दिया. इसकी वजह से उसके हाथ में काफी चोट आई है. मामले में पुलिस ने ब्लेड से हमला करने वाले राजू देवांगन और आकाश धोबी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!