मंत्रालय में बिना मास्क वाले 6 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

रायपुर. मंत्रालय महानदी भवन में मास्क नही लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वाले कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूली की जा रही है।
मंत्रालय में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मास्क नही लगाने वाले 6 कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूल की गई है। इसके पूर्व 25 नवम्बर को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई थी और भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी।
मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का पालन नही करने वाले कर्मियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!