राजधानी में डकैती की योजना बनाते 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चाकू, चॉपर, मिर्ची पाउडर, टॉर्च और अन्य हथियार बरामद किया गया है.
पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और डकैती की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजा नायडू, भूपेंद्र, अजहर, राहुल और रॉकी शामिल है. पुलिस अफसरों का कहना है कि रायपुर पुलिस का यह कार्रवाई अभियान लगातार जारी रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!