एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं का दल जाएगा गांव, परिजन और ग्रामीणों से चर्चा करेगा दल

रायपुर. राजधानी से लगे राजिम क्षेत्र के केंद्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले की जांच बीजेपी भी करेंगी. इसे लेकर गुरुवार 19 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दल केंद्री गांव का दौरा कर मामले की वास्तविकता जानने की कोशिश करेगा.
मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की एक टीम बनाई गई है.
तीनों नेता दोपहर ढाई बजे केंद्री गांव के लिए रवाना होंगे,वहां वे मृतक किसान कमलेश साहू के परिवार वालों और गांव वालों से बातचीत कर हत्या और खुदकुशी की वास्तविक वजह का पता लगाएंगे.
आपको बता दें कि घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सभी नेताओं ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
भाजपा का आरोप है कि आथिक तंगी की वजह से कमलेश साहू ने पहले अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुद भी उसने खुदकुशी कर ली.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!