प्रधान आरक्षक और आरक्षक से मारपीट, बलवा के मामले में विवेचना के लिए गए थे, 7 आरोपी नामजद और अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी और आरक्षक रामचरण सिंह से उस वक्त गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जब वे बलवा के मामले में विवेचना के लिए गए थे.

घटना मंगलवार की रात साढ़े 7 बजे की है. मारपीट से प्रधान आरक्षक और आरक्षक को चोट आई है. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मामले में 7 आरोपियों गोलू टण्डन, आकाश टण्डन, उसकी मां और बहन समेत सुकृत टण्डन, हरिशंकर नवरत्न, दुलारी टण्डन और अन्य के खिलाफ के जुर्म दर्ज किया गया है.
एसडीओपी दिनेश्वरी नन्द ने बताया कि मुलमुला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी और आरक्षक , नरियरा गांव में हुए एक बलवा के मामले की विवेचना के लिए गए थे.
बलवा मामले के आरोपियों को विवेचना पूरी करने थाने बुलाया जा रहा था, लेकिन वे नहीं आ रहे थे, जिसके बाद प्रधान आरक्षक और आरक्षक, नरियरा गांव पहुंचे थे. वहां बार-बार थाने बुलाने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी से मारपीट की.
इसके बाद घटना का वीडियो बना रहे आरक्षक रामचरण सिंह से भी मारपीट की. घायल दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में 7 आरोपी नामजद और अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

error: Content is protected !!