Raipur-Mahasamund Big Update : खल्लारी रोप-वे हादसे में घायल युवक की हुई मौत, एक महिला की पहले हुई थी मौत, 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर…

महासमुंद. जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए रोप-वे हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 47 वर्षीय गोविंद स्वामी महासमुंद की इलाज के दौरान मंगलवार को रात 9 बजे मौत हो गई. हादसे में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है.



आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर में 22 मार्च की सुबह माता के दर्शन कर रोपवे ट्राॅली में रायपुर राजातालाब निवासी ऋषभ धावरे (29) छायांश धावरे (16), आयुषी धावरे (28), मानसी गोडरिया (12), नमिता स्वामी (45), अंशुमिता स्वामी (10) और गोविंद स्वामी सवार होकर नीचे लौट रहे थे. कुछ दूरी तय करने के दौरान अचानक रोपवे का केबल टूटने से ट्राॅली खाई में जा गिरी, वहीं दूसरी ट्राॅली भी स्टेशन से जा टकराई. हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

इस दुर्घटना में पाटन आत्मानंद स्कूल में पदस्थ टीचर आयुषी धावरे की मौत हो गई थी, वहीं उनके पति ऋषभ, छायांश, महासमुंद निवासी नमिता अंशुमिता और गोविंद स्वामी, गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे और रायपुर के एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा था, जहां गोविंद ने भी दम तोड़ दिया है और गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता और बेटी अंशुमिता की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है.

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है. उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan-Rahod Blade Attack : राहौद के बड़े नाला के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 2 लोगों ने ब्लेड से युवक पर किया हमला, जुर्म दर्ज

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

error: Content is protected !!