लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने रेत घाट के मुंशी से लूटपाट के मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नवधाराम यादव है, जो दहिदा गांव का रहने वाला है. दो दिन पहले पुलिस ने 2 आरोपी छोटेलाल साहू और लाला साहू को गिरफ्तार किया था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 3 नवम्बर को बरबसपुर घाट के मुंशी अजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रेत के लेन-देन को लेकर छोटेलाल साहू, लाला साहू और नवधाराम यादव ने गाली-गलौज और धमकी देते करते मारपीट की. मुंशी जब अपने घर भागकर गया तो तीनों उसके घर में घुस गए और वहां मारपीट करते पाकिट में रखे 8 हजार 2 सौ रुपये को लूटकर ले गए. 2 दिन पहले पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
आज मामले के तीसरे आरोपी नवधाराम यादव को गिरफ्तार किया और उससे 2 हजार 2 सौ रुपये को जब्त किया गया. तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, 2 आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. प्रकरण में आईपीसी की धारा 294, 323, 506 बी, 452, 392 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!