मौसम की खबर : चक्रवाती तूफान ‘निवार’ का छत्तीसगढ़ के मौसम पर सीधा असर नहीं होगा, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बदल सकता मौसम, बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा होने की संभावना

रायपुर. चक्रवाती तूफान ‘निवार’ का छत्तीसगढ़ के मौसम पर सीधा असर नहीं होगा, लेकिन इसके कारण राज्य में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में आ रही नमी से मौसम बदल सकता है.
रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश के कई इलाकों में कल और परसों हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कल कुछ स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी. बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा होने की संभावना है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!