छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होने के आसार, पढ़िए खबर, विस्तार से…

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज से तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सतही हवा की दिशा दक्षिण पूर्व से उत्तर की ओर होने जा रहा है, जिसके कारण आज से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है.



प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होने के आसार हैं, वहीं बस्तर संभाग में परसों से तापमान में गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी छाए रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : कोरबा जिले में युवक के सुसाइड का मामला, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सुसाइड के पहले का वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कम्प, आरोपी युवक की शातिर सोच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया... डिटेल में पढ़िए...

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 नवंबर तक प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

error: Content is protected !!