अधजली लाश का मामला, हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, इस वजह से संगीन वारदात को दिया था अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा.बम्हनीडीह पुलिस ने अधेड़ की हत्या के आरोपी युवक रामायण पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
5 दिसम्बर को शराब पार्टी के दौरान 45 साल के शिवशंकर पटेल और युवक रामायण पटेल के बीच झगड़ा हुआ, यहां युवक की अधेड़ शख्स से शराब पार्टी के वक्त कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने डण्डे से पिटाई कर दी और इतना मारा कि वह अधमरा हो गया. इसके बाद शिवशंकर पटेल के सिर पर ऊपर लकड़ी रखकर आग लगा दी. शरीर पर आग लगाने के पहले अधेड़ के कपड़े को भी उतारकर उसने आग लगा दी.
वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया था. इस घटना को शराब पार्टी में पहुंचे एक अन्य दिव्यांग युवक ने देखा था, जिसे आरोपी युवक ने कुछ देर पहले मारकर भगा दिया था.
इस संगीन वारदात के बाद पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की, जिसके बाद तफ्तीश के बाद आरोपी रामायण पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!