प्रेमिका की हत्या, 21 महीने बाद जांच रिपोर्ट से हत्या का खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम लोकेश ओगरे है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
बलौदा थाने के बगडबरी गांव में 21 महीने पहले घटना हुई थी, जब प्रेमी ने फ्रूटी में नींद की गोली अधिक संख्या में मिलाकर प्रेमिका को पिला दी थी, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई थी.
घटना मार्च 2019 में हुई थी, जिसके बाद मौत के पहले महिला के फ्रूटी पीने के बयान के आधार पर बिसरा को जांच के भेजा गया था. इस बीच बिसरा और एफएसएल की रिपोर्ट पर हत्या का जुर्म दर्ज किया गया और आरोपी युवक लोकेश ओगरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!