नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 3 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 3 हजार ईनाम भी था घोषित

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 3 साल से फरार आरोपी नागेश्वर सारथी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है. आरोपी पर 3 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था.
डभरा थाने के टीआई डेरहाराम टण्डन ने बताया कि 29 मार्च 2017 को नाबालिग लड़की को युवक नागेश्वर सारथी भगाकर ले गया था और शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. पुलिस ने 9 सितम्बर को नाबालिग को लड़की को दस्तयाब किया, जिसके बाद उसके बयान के आधार पर 376, पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था और फरार आरोपी नागेश्वर सारथी की तलाश की जा रही थी.
इस बीच आरोपी पर 3 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था. आज डभरा पुलिस ने आरोपी नागेश्वर सारथी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!