ड्यूटी से आते-जाते छेड़छाड़, बार-बार छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने ड्यूटी से आते-जाते महिला से बार-बार छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गोकुल चन्द्रा है, जो बाराद्वार क्षेत्र के जेठा गांव रहने वाला है.
मालखरौदा थाने के टीआई कमल महतो ने बताया कि महिला को ड्यूटी से आते-जाते युवक द्वारा 20-25 दिन से छेड़छाड़ किया जा रहा था. फोन करके परेशान करता था. 24 नवम्बर को पीड़िता जब अपनी स्कूटी से घर जा रही थी और पोता नहर के पास पहुंची थी, तब युवक गोकुल चन्द्रा पहुंचा और महिला का रास्ता रोककर उसे बेइज्जत करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ किया.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 27 नवम्बर को आईपीसी की धारा 341, 354, 354 ( घ ) के तहत जुर्म दर्ज किया. आज आरोपी गोकुल चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!