पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक शख्स की मौत, बेटा और रिश्तेदार गम्भीर घायल, दोनों घायल सिम्स बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में एनएच-49 के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय 1 शख्स की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा और एक रिश्तेदार गम्भीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए, 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री ( परसदा ) गांव से प्रह्लाद साहू, उसका बेटा गोवर्धन और पोड़ीभाठा के एक रिश्तेदार बिसम्भर साहू के साथ बाइक से गढ़ोला गांव गए थे. यहां से वे बाइक से अकलतरा लौट रहे थे. वे अकलतरा में एनएच-49 के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में प्रह्लाद साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गोवर्धन और रिश्तेदार बिसम्भर साहू, गम्भीर रूप से घायल हो गए.
दोनों घायलों को डायल 112 की टीम ने अकलतरा अस्पताल पहुंचाया. इस टीम में आरक्षक देवकुमार मरकाम, जितेंद्र और ड्राइवर मानसिंह भेड़पाल थे, जिन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां दोनों घायलों की हालत गम्भीर होने पर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!