मंदिर से लौट रही नाबालिग लड़की को युवक ने अशोभनीय शब्द कहा, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, थाने में एफआईआर के बाद फरार था आरोपी युवक

जांजगीर-चाम्पा. 15/11/2020 को नाबालिग प्रार्थिया अपने परिजन के साथ बाराद्वार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14/11/2020 के शाम 8:00 बजे वह अपनी बहन के साथ पूजा-अर्चना हेतु मंदिर गई थी कि लौटते वक्त इसके गांव का ही योगेश बरेठ पिता जोधराम, उम्र 24 वर्ष साकिन कुम्हारीकला थाना बाराद्वार, नाबालिग लड़की को देखकर अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 334/20 धारा 509 भा द वि, 12 पॉक्सो एक्ट कायम किया गया.
घटना से आरोपी फरार था, जिसकी त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर (भा. पु. से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा पद्मश्री तंवर (रा.पु.से.) के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन पर 7/12/2020 को आरोपी योगेश बरेठ पिता जोधराम बरेठ उम्र 24 वर्ष साकिन कुम्हारी कला थाना बाराद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!