भाई ने बहन के साथ मिलकर अपने जीजा का किया अपहरण, पुलिस ने भाई, बहन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 3 आरोपी फरार, सीसी टीवी में कैद हुई थी घटना, पढ़िए… पूरी खबर

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने जीजा का अपहरण करने वाले साल और उसकी बहन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में 3 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. अपहरण की घटना, बिर्रा चौक में लगे सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी.
बिर्रा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर में युवक केदारनाथ बरेठ, बिर्रा के चौक से अपनी मां के साथ बाइक से जा रहा था. चौक में केदारनाथ का साला आशुतोष बरेठ आया और बाइक को रुकवाकर चाबी रख ली. इस बीच एक चारपहिया गाड़ी आई, जिसमें बिठाया और जबरन केदारनाथ बरेठ को ले गए.
केदारनाथ की मां ने मामले की रिपोर्ट बिर्रा थाने में दर्ज कराई और बताया कि 8 साल उसके छोटे बेटे केदारनाथ की शादी सारागांव की भारती बरेठ के साथ हुई थी. दोनों में अनबन होने से 2018 से अलग रह रहे हैं और मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है.
अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 365, 323, 147 के तहत जुर्म दर्ज किया और बिर्रा के चौक में लगे सीसी फुटेज को खंगाला. सीसी टीवी फुटेज में युवक केदारनाथ को एक कार में केरा की ओर ले जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वे लोग कोरबा में है.
इस तरह पुलिस ने आरोपी साला आशुतोष बरेठ, उसकी बहन भारती बरेठ और एक अन्य युवक आलोक यादव को गिरफ्तार किया और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में 3 आरोपी अब भी फरार है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!