प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार आरोपी प्रेमी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया, घटना के बाद डेढ़ साल से फरार था आरोपी प्रेमी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी प्रेमी को डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आरोपी फरार था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम विनोद दास मानिकपुरी है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
मामला नरियरा गांव का है. 10 जुलाई 2019 को प्रेमी, अपनी प्रेमिका को लेकर गया था और उसे जहर की शीशी देकर उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था. घटना के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया था, जिसे आज चंडीगढ़ से आज गिरफ्तार कर लाया गया और उसे न्यायिक में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!