बुजुर्ग की हत्या, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, वारदात की ये थी वजह और ऐसे दिया था घटना को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने 56 साल के बुजुर्ग की हत्या के आरोपी युवक रामकुमार गोंड़ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना 1 जनवरी की रात को पैधार-कोसा गांव में हुई थी.
आरोपी युवक ने अपनी पत्नी पर बुजुर्ग द्वारा गलत नियत रखने की बात को लेकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि पहले उसने बुजुर्ग का गला दबाया, फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. मुलमुला पुलिस ने हत्या के जुर्म में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!