युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी मां और बेटी गिरफ्तार, इस वजह से और ऐसे की थी हत्या… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने 2 दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी मां-बेटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना नवागांव की है.
दरअसल, 9 जनवरी को नरियरा गांव निवासी युवक शंकर लोहार, नवागांव की महिला कुमारी बाई के घर पहुंचकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. यहां कुमारी बाई ने तवे से उसके सिर को मार दिया तो वह मौके पर गिर गया. इसके बाद कुमारी बाई और उसकी मां सावित्री बाई ने रस्सी को उसके गले में फंसाकर खींच दिया, जिससे युवक की मौत हो गई.
9 जनवरी को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें युवक की मौत सिर पर चोट और गला दबाने से होने की रिपोर्ट डॉक्टर ने दी थी, जिसके बाद हत्या का जुर्म दर्ज कर जब संदेही दोनों महिला से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की घटना का खुलासा किया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!