6 लाख रूपए के खैर लकड़ी सहित दो वाहनों की जब्ती, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में अवैध लकड़ी के परिवहन तथा वन्यप्राणियों के शिकार सहित वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में वन विभाग द्वारा गत दिवस 12 फरवरी को जांच के दौरान वनमंडल महासमुंद के परिक्षेत्र सरायपाली के अंतर्गत 12 घन मीटर खैर प्रजाति के अवैध लठ्ठे का परिवहन करते हुए ट्रक क्रमांक ओडी 15 जी 5255 को जब्ती की कार्रवाई की गई है। वनमंडलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा जब्त लठ्ठे का अनुमानित मूल्य लगभग 6 लाख रूपए है।
इसी तरह वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक परिक्षेत्र अधिकारी तिल्दा दीपक तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विगत दिवस एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एच.के. 2282 को अवैध लकड़ी के परिवहन में जब्त किया गया है। इसमें वाहन मालिक आमासिवनी निवासी देवराज चेलक तथा संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर जांच की कार्रवाई जारी है।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!