आईपीएल से पहले गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस को जिताया था खिताब

मुंबई इंडियंस और हरियाणा के ऑल-राउंडर जयंत यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा चावला से शादी कर ली और उनके हरियाणा टीम के साथी युजवेंद्र चहल ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो।” जयंत ने 4 टेस्ट और 1 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इस दैरान उन्होंने 12 विकेट लेने के साथ-साथ 229 रन बनाए।
युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए जयंत यादव और दिशा को शुभकामनाएं दी हैं। जयंत यादव शादी की पोशाक में काफी जंच भी रहे हैं।
https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1361604581818441731/photo/1



इसे भी पढ़े -  Silver Price Crash: दिन भर में ₹19000 तक टूटी चांदी, ₹2.29 लाख रह गई कीमत; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वहीं अगर जयंत यादव के क्रिकेट करियर की बात करें

तो जयंत ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 1 वनडे में शिरकत की है। टेस्ट मैचों में जयंत ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी कमाल किया है। 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 45.6 की शानदार औसत से 228 रन बनाए हैं वहीं 11 विकेट लिए हैं।
जयंत यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 14 आईपीएल मैचों में भी शिरकत की है

 
 

error: Content is protected !!