Twitter में आया वॉयस डीएम फीचर, अब अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे मैसेज. ऐसे Send करें 140 सेकंड का Voice DM मैसेज

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने बुधवार को भारत, जापान और ब्राजील में अपना सबसे खास फीचर जारी किया है, जिसका नाम वॉइस मैसेज है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी आवाज रिकॉर्ड करके मैसेज भेजने के साथ-साथ ट्वीट कर सकते हैं। वॉइस मैसेज में 140 सेकेंड का ऑडियो नोट भेजा जा सकता है। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द ही रोलआउट किया जाएगा
https://twitter.com/TwitterIndia/status/1361900961719939072?s=20



ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने कहा है कि ट्विटर के लिए भारतीय बाजार अहम है। यही वजह है कि हम लगातार अपने नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं और यूजर्स के अनुभव से सेवा को कैसे बेहतर बनाया जाए यह भी सीख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हम देश में वॉइस मैसेज लाने के लिए उत्साहित हैं। यह फीचर यूजर्स को नया अनुभव देगा।
इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

इस तरह काम करेगा –

सबसे पहले आपको डायरेक्ट मैसेज ( DMs) में जाना होगा. यहा आपको अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए न्यू वॉयस रिकॉर्डिंग आइकॉन को टैप करना होगा.
इसके आवाज की रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी. आपको अपनी बात पूरी हो जाने पर वहां मौजूद स्टॉप मैसेज को टैप करना होगा.
यहां पर आपको एक और ऑप्शन मिलेगा. आप अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज को किसी चाहने वालों को भेजने से पहले सुन सकते हैं.
आप अपनी आवाज और अपनी बात से संतुष्ट होने पर इसे Send या फिर Delete कर सकते हैं.
इसी तरह आप iOS पर वॉयस रिकॉर्डिंग को होल्ड डाउन कर मैसेज भेज सकते हैं. यहां पर voice recording icon को होल्ड अप कर आपनी बातचीत को भेज सकते हैं.

error: Content is protected !!