Baheradih News : बहेराडीह में 3 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा नवधा रामायण, मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार होगा दस हजार रूपये

चाम्पा-बहेराडीह. ग्राम बहेराडीह में शुक्रवार 3 अप्रैल को हिन्दू समाज द्वारा अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस दरमियान रविवार 12 अप्रैल को मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मानस मंडली को दस हजार रूपये से सम्मानित किया जायेगा। नवधा का शुभारम्भ गांव में भब्य कलश यात्रा के साथ भक्तिमय वातावरण में आचार्य पंडित मार्कण्डेय पाठक चांपा व सहयोगी आचार्य पंडित अर्जुन बैष्णव पिसौद के उपस्थिति में होगा।

 



आयोजन समिति ने बताया कि ग्राम बहेराडीह में अप्रैल के महीने की पहले सप्ताह में हरेक साल अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शुक्रवार 3 अप्रैल को अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा का शुभारम्भ गांव में भब्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस बीच आचार्य पंडित मार्कण्डेय पाठक चांपा और सह आचार्य पंडित अर्जुन बैष्णव पिसौद द्वारा विधि विधानपूर्वक वेदी पूजन किया जायेगा। तत्पश्चात रविवार 12 अप्रैल को मानस विश्राम होगा और सोमवार 13 अप्रैल को हवन, सहस्त्रधारा, चढ़ोत्री एवं ब्राम्हण भोजन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

इसी बीच रविवार 12 अप्रैल को रात्रि 9 बजे मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे। प्रतियोगिता में पहला पुरुष्कार 10 हजार रूपये, दूसरा पुरुस्कार 9 हजार रूपये, तीसरा पुरुस्कार 7 हजार रूपये, चौथा पुरुष्कार 5 हजार रूपये, पांचवा पुरुस्कार 4 हजार रूपये, छठवा पुरुष्कार 3 हजार रूपये, सातवाँ पुरुस्कार 2 हजार रूपये, आठवां पुरुस्कार 1 हजार रूपये से सम्मानित किया जायेगा। आयोजन समिति ने आगे बताया कि मानस गायन प्रतियोगिता में चयनित सभी मानस मंडलियो को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा, वहीं नवधा रामायण में शामिल होने वाले मानस मंडलियो को अपना वाद्य सामग्री अपने साथ लाने का आग्रह आयोजन समिति ने किया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!