विधानसभा अध्यक्ष महंत और कोरबा सांसद ने किया पुष्कर दर्शन, अजमेर में लगाई हाजिरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने पुत्र सूरज महंत के साथ राजस्थान पहुंचकर तीर्थस्थलों का दर्शन लाभ लिया। इन्होंने अजमेर जिले में स्थित पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रम्हा मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद डॉ. महंत, श्रीमती ज्योत्सना महंत व सूरज महंत ने अजमेर शरीफ की दरगाह पर भी मत्था टेका। अजमेर शरीफ में इबादत कर छत्तीसगढ़ में अमन-चैन, साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए दुआ मांगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!