छत्तीसगढ़ के BJP नेता भी प्रचार करने जाएंगे असम, वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें नाम

असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं अब सियासी दल जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्री और विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी असम में चुनाव प्रचार के लिए वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी दी है।
बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने असम चुनाव अभियाना का मोर्चा संभाला है।
इसके साथ ही आज बीजेपी ने असम जाने वाले छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की सूची भी जारी की है।
इनमें राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव, किरण देव समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान
error: Content is protected !!