नीति आयोग के टॉप 5 आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के 2 जिले, शिक्षा के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्य, सीएम बघेल ने दी बधाई

रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो में पूरे देश के टाॅप 5 आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो जिलों ने अपना स्थान बनाया है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1367124640141701123
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के आधार पर देश के आकांक्षी जिलों की जनवरी 2021 की डेल्टा रेकिंग जारी की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ का दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले ने तीसरा स्थान और बस्तर जिले ने चौथा स्थान बनाया है।
https://twitter.com/NITIAayog/status/1367098009364828161
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और बस्तर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा की है कि कभी विकास में पिछड़े माने जाने वाले ये जिले आज दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है।
नीति आयोग ने देश के आंकाक्षी जिलो में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने टाॅप 5 जिलों की डेल्टा रेकिंग जारी करते हुए इन्हें बधाई दी है और कहा कि सामाजिक और आर्थिक समृद्धि में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...
error: Content is protected !!