CRPF मना रहा 82वां स्थापना दिवस,कई अफसरों ने की शिरकत

देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ आज अपना 82वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस में राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब मैदान पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके जरिए आम लोगों से जुड़ने का प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम में उन तमाम हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ करती है। इसके अलावा सीआरपीएफ की बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सीआरपीएफ जवानों का सामूहिक व्यायाम भी लोगों को खूब आकर्षित किया।
इसके अलावा सेल्फी जोन भी तैयार किया गया था, जहां आम लोग सेना के गेटअप में फोटो खिंचवाते रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...
error: Content is protected !!